मोदी के लिए दूर है प्रधानमंत्री पद

मोदी के लिए दूर है प्रधानमंत्री पद 'मयंक' भाजपा के कद्दावर नेताओं में अटलजी हैं, लेकिन उन्होंने अब प्रधानमंत्री पद के लिए लालकृष्ण आडवाणी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। वहीं आडवाणी ने नरेन्द्र मोदी को अपना उत्तराधिकारी बनाया है। तभी से अन्य नेताओं की बोलती बंद हो गई है।

 

 

पाकिस्तान ने अमरीकी जनरल को चेताया

पाकिस्तान ने अमरीकी जनरल को चेताया जनरल पेट्रॉस की ज़िम्मेदारियों में पाकिस्तान के अलावा इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान भी शामिल हैं पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने अमरीकी सेना के प्रमुख कमांडर जनरल पेट्रॉस को चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की सीमा के अंदर किए गए मिसाइल हमलों का असर नकारात्मक होगा. राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने जनरल डेविड पेट्रॉस से कहा कि ऐसे हमले 'आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई' के लिए हानिकारक होंगे. जनरल डेविड पेट्रॉस पाकिस्तान में अपने पहले दौरे के दौरान सोमवार को पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष और प्रधानमंत्री से मिले थे. उनकी ज़िम्मेदारियों में पाकिस्तान के अलावा इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान भी शामिल हैं. पर्यवेक्षकों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में तैनात अमरीकी सेना के सीमापार हमलों के विरोध में इस्लामाबाद का यह अब तक का सबसे तीखा विरोध है.


Hindustan Lokshakti Ka Parcha started its journey in the world of Journalism in 2001. Since than it has flourished into multi languaged weekly edition and   has played a critical and  vital role in the upliftment  and welfare of lakhs of people of Daman & Diu, Dadra Nagar Haveli and South Gujarat. It covers the latest news and deals with the day to day situation with equanimity and fare judgment . Hindustan Lokshakti Ka Parcha  provides information and entertainment through its supplements dealing with almost  all the subjects.

Highlights

पाकिस्तान ने अमरीकी जनरल को चेताया जनरल पेट्रॉस की ज़िम्मेदारियों में पाकिस्तान के अलावा इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान भी शामिल हैं पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने अमरीकी सेना के प्रमुख कमांडर जनरल पेट्रॉस को चेतावनी दी है कि पाकिस्तान की सीमा के अंदर किए गए मिसाइल हमलों का असर नकारात्मक होगा. राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने जनरल डेविड पेट्रॉस से कहा कि ऐसे हमले 'आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई' के लिए हानिकारक होंगे. जनरल डेविड पेट्रॉस पाकिस्तान में अपने पहले दौरे के दौरान सोमवार को पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष और प्रधानमंत्री से मिले थे. उनकी ज़िम्मेदारियों में पाकिस्तान के अलावा इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान भी शामिल हैं. पर्यवेक्षकों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में तैनात अमरीकी सेना के सीमापार हमलों के विरोध में इस्लामाबाद का यह अब तक का सबसे तीखा विरोध है. विश्वसनीयता में दरार राष्ट्रपति ज़रदारी ने कहा, "हमारे देश में चालक रहित विमानों से लगातार किए जा रहे हमलों से क़ीमती जानों और संपत्ति का नुकसान हुआ है जो दोनों देशों के रिश्तों के लिए नकारात्मक हैं और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के लिए इसकी सफ़ाई देना मुश्किल है." पाकिस्तान ने अमरीका को अपने देश की संप्रभुता और एकता की इज़्जत करने के बारे में संदेश दे दिया है क्योंकि लगातार हो रहे हवाई हमले अमरीका विरोधी भावनाओं को भड़का सकते हैं और इससे उपद्रव होने की आशंका है पाकिस्तान उन्होंने कहा, "इससे विश्वसनीयता में दरार पैदा हो रही है." जनरल पेट्रॉस का दौरा उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में कथित इस्लामिक चरमपंथियों पर अमरीकी हमलों को लेकर पाकिस्तान और अमरीका में बढ़ रहे तनाव के बीच हुआ है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "पाकिस्तान ने अमरीका को अपने देश की संप्रभुता और एकता की इज़्जत करने के बारे में संदेश दे दिया है क्योंकि लगातार हो रहे हवाई हमले अमरीका विरोधी भावनाओं को भड़का सकते हैं और इससे उपद्रव होने की आशंका है." इस संबंध में जनरल पेट्रॉस और अमरीकी दूतावास ने कोई टिप्पणी नहीं की है. जनरल पेट्रॉस के साथ अमरीका के विदेश उप मंत्री रिचर्ड बाउचर भी पाकिस्तान गए हुए हैं. पद ग्रहण के कुछ ही दिनों के अंदर जनरल पेट्रॉस का पाकिस्तान जाना यह दर्शाता है कि अमरीका चरमपंथ से लड़ाई में पाकिस्तान की भूमिका को कितनी महत्वपूर्ण मानता है. अफ़ग़ानिस्तान में तैनात अमरीका के कमांडरों का मानना है कि देश में हिंसा कम करने का जवाब सीमा पार पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में ही है. यह कबायली इलाका अल-क़ायदा और तालेबान समर्थित लड़ाकुओं का अड्डा माना जाता है.


Today's Headlines

मोदी के लिए दूर है प्रधानमंत्री पद 'मयंक' भाजपा के कद्दावर नेताओं में अटलजी हैं, लेकिन उन्होंने अब प्रधानमंत्री पद के लिए लालकृष्ण आडवाणी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। वहीं आडवाणी ने नरेन्द्र मोदी को अपना उत्तराधिकारी बनाया है। तभी से अन्य नेताओं की बोलती बंद हो गई है। वास्तव में देखा जाए तो नरेन्द्र मोदी जिस प्रकार गुजरात भेजे गए थे, उन्होंने ठीक उसी प्रकार कार्य करते हुए अपना वर्चस्व साबित किया और तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। यहाँ तक कि मोदी की सोनिया गाँधी और प्रधान‍मंत्री डॉ. मनमोहनसिंह भी तारीफ कर चुके हैं। भाजपा में मोदी का कद बहुत बड़ा है और वे संघ के पसंदीदा नेता हैं। निकट भविष्य में चार राज्यों दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में चुनाव होने वाले हैं। इनमें मो‍दी निश्चित ही शिरकत करेंगे और काफी कुछ हवा को प्रभावित कर भाजपा को जीत की ओर ले जाएँगे। आखिर मोदी के सितारे क्या कहते हैं, आइए जानें- मोदी का जन्म चंद्र वृश्चिक लग्न में हुआ, जो भाग्येश होकर लग्न में नीच राशि वृश्चिक में है वहीं चंद्र का नीच भंग मंगल के लग्न में होने से है। अत: चंद्र उत्तम फल देने वाला साबित हुआ। हाल ही में पश्चिम बंगाल से नैनो रुखसत हुई और मोदी ने झपटकर गुजरात में स्थापित करने का प्रस्ताव ही नहीं बल्कि पूर्णरूपेण सहयोग देने का वादा भी टाटा से किया। वे जिस प्रकार अपने राज्य के प्रति सजग हैं। ग्रह भी उनके पक्ष में हैं। लग्नेश मंगल का लग्न में भाग्येश चंद्र का मिलन व पंच महापुरुष राजयोग में से एक रूपक योग बनाने से मोदी की स्थिति अन्य नेताओं से दमदार रही और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ी-चढ़ी है। मंगल ऊर्जा, साहस और महत्वाकांक्षा का कारक है जो आपमें भरपूर है। मंगल संगठनात्मक शक्ति देता है वह भी आपमें भरपूर है। मोदी कुशल प्रशासक, सेनापति, गृहमंत्री हो सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री पद उनके लिए बहुत दूर है। इसके लिए दशम भाव का भी शुभ होना चाहिए। मोदी की पत्रिका में दशम भाव में सिंह का शनि है जो उत्तरा भाद्रपद अपने ही नक्षत्र में है व जिस राशि पर है उसका स्वामी कन्या राशि में उच्च के बुध के साथ है। अत: प्रधान‍मंत्री पद आपके लिए अभी तो संभव नहीं है। हाँ यदि आडवाणी प्रधान‍मंत्री बनते हैं तो आप गृहमंत्री बन सकते हैं। वैसे आप गृहमंत्री न बनकर गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ही अत्यधिक सफलता अर्जित करेंगे। किसी कारणवश केंद्र में आना पड़ा तो आप गृहमंत्री बन सकते हैं। शनि दशम में सप्तम दृष्टि से चतुर्थ भाव को देख रहा है। चतुर्थ भाव जन्मभूमि को माना गया है और आपका जन्म गुजरात का है। जन्म नक्षत्र का स्वामी अनुराधा भी शनि का नक्षत्र है वहीं शनि उत्तरा भाद्रपद में है अत: जन्मभूमि यानी गुजरात की ही शोभा बढ़ाते रहेंगे।

 


::: मोदी के लिए दूर है प्रधानमंत्री पद

More...


::: जरदारी ने दिवाली की बधाई दी Oct 28, 02:42 pm

More...


::: पाकिस्तान ने अमरीकी जनरल को चेताया

More...


::: हम इसे की जड़ को मिलेगा: एंटनी

More...

HOME | ABOUT US | LOCAL NEWS | NATIONAL NEWS | OUR TEAM | ADVERTISE WITH US | CONTACT US | FEEDBACK
 
© 2008, Hindustan Publication. All rights reserved